खीरी के विरल बने उत्तराखंड में डिप्टी कलेक्टर

लखीमपुर खीरी के बेलवा मोती गांव निवासी विरल शर्मा ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) परीक्षा में 7वीं रैंक प्राप्त कर डिप्टी कलेक्टर पद हासिल किया है। एनआईटी इलाहाबाद से बीटेक करने वाले विरल ने कई बार यूपीएससी परीक्षा में भी सफलता के करीब पहुंचकर अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया।

खीरी के विरल बने उत्तराखंड में डिप्टी कलेक्टर

लखीमपुर खीरी,(भा.सं) । खीरी जिले के धौरहरा तहसील के बेलवा मोती गांव के मूल निवासी विरल शर्मा ने उत्तराखंड पब्लिक कमिशन की परीक्षा पास की इस परीक्षा में विरल को सातवीं रैंक मिली है, वर्तमान में शहर के मोहल्ला राजाजीपुरम में रहने वाले विरल शर्मा के पिता बलराम शर्मा बेसिक शिक्षा विभाग में प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए है। मां कुसुम लता गृहिणी हैं। हाई स्कूल और इंटर के टॉपर रहे विरल शर्मा ने एनआईटी इलाहाबाद से बीटेक किया , इसके बाद यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी यूपीएससी की परीक्षा में तीन बार शामिल हुए, मेंस पास किया लेकिन फाइनल में चयन नहीं हुआ , इस बीच उन्होंने उत्तराखंड पब्लिक कमीशन की परीक्षा दी , दो दिन पहले जारी हुए रिजल्ट में विरल को 7वी रैंक हासिल हुई है बेटे के उत्तराखंड में एसडीएम बनने पर पिता बलराम शर्मा, मां कुसुम लता शर्मा के साथ परिवार के लोगों दोस्तों ने खुशी जताई।

- संवाददाता