कानपुर: महाप्रबंधक की अनदेखी ने करोडो के वाहन हो रहे क्षतिग्रस्त
कानपुर ( भा. सं.)। उत्तर प्रदेश, संयुक्त वाहन चालक,कर्मचारी संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ द्वारा जलकल विभाग कानपुर से संबंधित आठ बिंदुओं के समस्याओं सहित नए क्रय किए गए वाहनों जो छोटी-छोटी खराबियों में खड़े हैं, उसकी मरम्मत तथा रजिस्ट्रेशन व फिटनेस बीमा कराए जाने का अनुरोध संगठन निरंतर अगाह करता आ रहा है,लेकिन महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी ने इस ओर कोई भी घ्यान नही दिया। महाप्रबंधक जलकल विभाग द्वारा ध्यान न देने के कारण करोड़ों के वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे है। जिससे सरकार व विभाग को काफी क्षति हो रही हैं।
उत्तर प्रदेश, संयुक्त वाहन चालक,कर्मचारी के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि 27.जून, 2026 को कानपुर के नगर आयुक्त को प्रतिलिपि करते हुए अवगत कराया गया था, कि समस्याओं का निस्तारण नहीं होता है तो संगठन शासन को पत्राचार करने में मजबूर होगा बावजूद इसके कोई भी संज्ञान नही लिया। संज्ञान न लेने पर संगठन ने शुक्रवार को प्रमुख सचिव नगर विकास को पूर्व से संगठन द्वारा दिए जा रहे पत्र को संलग्नक करते हुए पत्र प्रेषित किया है।
Hari shankar sharma