श्रावस्ती : लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला संरक्षक विनोद कुमार सोनी के पिता का निधन,पत्रकारों में शोक की लहर
श्रावस्ती ( भा. सं.) । लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन, श्रावस्ती के सम्मानित जिला संरक्षक श्री विनोद कुमार सोनी के पूज्य पिताश्री श्री रामचंद्र सोनी के निधन का समाचार मिलते ही पत्रकार जगत एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।
लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन, श्रावस्ती के जिला अध्यक्ष हसमत हुसैन खान ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि श्री रामचंद्र सोनी का निधन समाज एवं परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुःख की घड़ी में संगठन का पूरा परिवार श्री विनोद कुमार सोनी एवं उनके समस्त परिजनों के साथ मजबूती से खड़ा है।जिला अध्यक्ष ने कहा कि ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक-संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति, सब्र और हिम्मत अता फ़रमाएँ।
लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन, श्रावस्ती के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके प्रति अपनी विनम्र श्रद्धा व्यक्त की और शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएँ प्रकट कीं।
Journalist Muzammil Ahmad