जच्चा बच्चा अस्पताल परिसर में हुआ वृहद वृक्षारोपण 

जच्चा बच्चा अस्पताल परिसर में हुआ वृहद वृक्षारोपण 

कानपुर। एक पेड़ मां के नाम से जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अपर इंडिया शुगर एक्सचेंज जच्चा बच्चा अस्पताल में कार्यवाहक विभागाध्यक्ष डॉ सीमा द्विवेदी, सीएमएस डॉ अनीता गौतम एवं अन्य फैकल्टी सदस्यों के साथ परिसर में वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण में नियम, आम, जामुन, अशोक इत्यादि पौधों का रोपण किया गया।
कार्यवाहक विभागाध्यक्ष डॉ सीमा द्विवेदी ने बताया कि पर्यावरण को बचाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार ने समस्त प्रदेश में करोड़ो वृक्ष लगाने का संकल्प लिया गया है ,जिसके तहत प्रदेश के सभी विभागों में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन कर पौधों का रोपण किया जा रहा है। इसी क्रम में जच्चा बच्चा अस्पताल में भी संकाय सदस्यों के साथ मिल कर वृक्षारोपण किया गया। वही सीएमएस डॉ अनीता गौतम ने वृक्षारोपण करने साथ उसके देख रेख करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वृक्ष लगाने से हम पर्यावरण को संरक्षित रख सकते है। उन्होंने सभी संकाय सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। इस दौरान पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ नीना गुप्ता, रश्मि यादव, डॉ दिव्या, डॉ वंदना शर्मा,डॉ श्रुति गुप्ता, मेट्रन मीरा, सिस्टर प्रीता रोस्टन, सिस्टम  करुणा शिखा, फैब्रिक शालिनी, हिचकिल स्टाफ नर्स सनम, सुधा दुर्ग पाल, विनय यादव, एसपी सिं,ह मनोज कपूर, राकेश भट्ट ,विनय यादव एवं समस्त फैकल्टी और कर्मचारी  उपस्थित रहे।