यहाँ से बीज लेने पर किसानों को गेहूं, चना, सरसों, मटर और मसूर की उन्नत किस्मों पर मिलेगा 50 प्रतिशत का अनुदान
किसानों को गेहूं, चना, सरसों, तोरिया, मसूर और मटर के प्रमाणित बीजों पर 50 प्रतिशत अनुदान
खेती में ज़्यादा उत्पादन प्राप्त करने के लिए अच्छे बीजों का होना अतिआवश्यक है, जिसको देखते हुए सरकार द्वारा किसानों को उन्नत किस्मों के बीज अनुदान पर उपलब्ध कराए जाते हैं ताकि अधिक से अधिक किसान उनका उपयोग कर उत्पादन और उत्पादकता बढ़ा सकें। इस कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को गेहूं, चना, मटर, सरसों सहित अन्य रबी फसलों के बीजों पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। किसान भाई यह बीज अपने नजदीकी राजकीय कृषि बीज भण्डारों से पहले-आओ पहले-पाओ के आधार पर ले सकते हैं।
गेहूं किस्मों के बीज किस रेट पर मिलेंगे?
सरकार द्वारा किसानों को गेहूं की समस्त प्रजातियों के प्रमाणित बीज जिसकी कीमत 4680 रुपए प्रति क्विंटल है, पर सरकार द्वारा 2340 रुपए का अनुदान दिया जाएगा। किसानों को गेहूं के प्रमाणित बीज प्राप्त करने के लिए 2340 रुपए प्रति क्विंटल देना होगा। वहीं गेहूँ किस्म DBW 303 के अधारीय बीज जिसकी कीमत 4872 रुपए प्रति क्विंटल है पर सरकार द्वारा 2436 रुपए प्रति क्विंटल का अनुदान दिया जाएगा। जिससे किसानों को गेहूं किस्म DBW 303 किस्म के बीज मात्र 2436 रुपए प्रति क्विंटल के रेट पर मिलेंगे।
सरसों, तोरिया और अलसी के बीज पर कितना अनुदान मिलेगा?
वहीं किसानों को तोरिया की उन्नत किस्म आजाद चेतना के आधारीय बीज जिसकी कीमत 11147 रुपए प्रति क्विंटल है, पर सरकार द्वारा किसानों को 5500 रुपए का अनुदान दिया जाएगा। किसानों को इस किस्म के बीज लेने के लिए मात्र 5647 रुपए प्रति क्विंटल की राशि देनी होगी।
इसके अलावा राई और सरसों की उन्नत किस्मों के प्रमाणित बीज जिनकी क़ीमत 10847 रुपए प्रति क्विंटल है, जिस पर सरकार द्वारा किसानों को 5423 रुपए प्रति क्विंटल का अनुदान दिया जा रहा है। इस तरह किसानों को राई और सरसों के बीज मात्र 5423 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर मिलेंगे।
वहीं किसानों को अलसी की विभिन्न किस्मों के प्रमाणित बीज जिनकी कीमत 14500 रुपए प्रति क्विंटल है, जिस पर सरकार द्वारा किसानों को 7250 रुपए प्रति क्विंटल का अनुदान दिया जा रहा है। इस तरह किसानों को अलसी के प्रमाणित बीज मात्र 7250 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर मिलेंगे।
चना, मसूर और मटर बीज पर कितना अनुदान मिलेगा?
किसानों को चना की समस्त किस्मों के प्रमाणित बीज जिनकी कीमत 10320 रुपए प्रति क्विंटल है, जिस पर सरकार द्वारा 5160 रुपए प्रति क्विंटल का अनुदान दिया जा रहा है। जिससे किसानों को चना के प्रमाणित बीज मात्र 5160 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर मिलेंगे।
वहीं मसूर के विभिन्न किस्मों के प्रमाणित बीज जिनकी कीमत 11050 रुपए प्रति क्विंटल है, जिस पर सरकार द्वारा 5525 रुपए प्रति क्विंटल का अनुदान दिया जा रहा है। जिससे किसानों को मसूर के प्रमाणित बीज मात्र 5525 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर मिलेंगे।
इसके अलावा मटर की विभिन्न किस्मों के प्रमाणित बीज जिनकी कीमत 7093 रुपए प्रति क्विंटल है, जिस पर सरकार द्वारा 3574 रुपए प्रति क्विंटल का अनुदान दिया जा रहा है। जिससे किसानों को मटर के प्रमाणित बीज मात्र 3574 रुपए प्रति क्विंटल के अनुदान पर मिलेंगे।
किसान इस तरह ले सकते हैं अनुदानित दर पर बीज
राज्य के किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार यह बीज राजकीय कृषि बीज भंडार से प्राप्त कर सकते हैं। कृषि विभाग द्वारा किसानों से अपील की गई गई कि किसान पॉस मशीन पर अंगूठा लगाकर, पर्ची प्राप्त करें और पर्ची पर अंकित कृषक अंश की धनराशि को ही जमा करें उसके अतिरिक्त अन्य कोई भी धनराशि किसानों को नहीं देना है। किसानों को यह बीज पहले-आओ पहले-पाओ के सिद्धांत पर दिए जा रहे हैं।
Bhartiya Samvad