पीडीए जागरूकता सम्मेलन मुख्य अतिथि राम आसरे विश्वकर्मा का भव्य स्वागत

पीडीए जागरूकता सम्मेलन मुख्य अतिथि राम आसरे विश्वकर्मा का भव्य स्वागत

पचपेड़वा (बलरामपुर) कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पचपेड़वा के प्रांगण में आयोजित पीडीए जागरूकता सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा का विश्वकर्मा समाज के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में समाज के लोग एवं नेताओं की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में समाज को सपा के पक्ष में एकजुट होकर वोट करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि दलित, पिछड़ा व अल्पसंख्यक समाज वर्तमान समय में सुरक्षित नहीं है और वर्तमान सरकार ने पीडीए के साथ छल किया है। इसलिए भाजपा सरकार को हटाने के लिए गरीब, नौजवान, मजदूर, पिछड़े व दलित सभी को एक होकर आवाज उठाने की जरूरत है। उन्होंने विश्वकर्मा समाज से समन्वय बनाकर सपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। सम्मेलन में उपस्थित श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने चंदनपुर पचपेड़वा गनेशपुर मार्ग की लंबित सड़क निर्माण परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की अनदेखी के कारण यह मार्ग अभी तक नहीं बन पाया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मार्ग के निर्माण को रोक कर इसका श्रेय अन्य पक्ष को दिलवाना चाहती है। वहीं एक अन्य मामले का हवाला देते हुए सांसद ने कहा कि भोजपुर संतरी निवासी 18 वर्षीय रहीम की डुबने से मृत्यु के बाद मृतक परिवार को न्यायोचित सहायता नहीं मिली, जिससे समाज में भेदभाव और बदले की भावना पर सवाल उठते हैं। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि विश्वकर्मा समाज वर्तमान सरकार में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है और समाज की इज्जत सम्मान पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने मुलायम सिंह यादव की स्मृति का उल्लेख करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने विश्वकर्मा समाज को सम्मान दिलाने के लिए कई पहल की थीं, जिनमें 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती मनाने का निर्णय और अवकाश शामिल है। उन्होंने कहा कि समाज के अनेक पारिवारिक मुद्दों में अन्याय के मामलों पर सपा न्याय की लड़ाई लड़ती रहेगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राम शिरोमणि वर्मा, विधायक राकेश कुमार यादव, जिला अध्यक्ष माणिक लाल कश्यप, संयोजक अमेरिका प्रसाद विश्वकर्मा, नूरुल हसन खां, आरिज खान, ओंकारनाथ पटेल,ओम प्रकाश श्रीवास्तव, शाहबाज खान , आनंद कुमार गौतम, सब्बू खां (पूर्व ब्लाक प्रमुख), कौसर हुसैन, मोहम्मद समी चौधरी, महबूब आलम, विक्रम यादव, भानु तिवारी, महेंद्र यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।