आमिर खान 5 जुलाई को तीसरी बार करेंगे शादी गौरी स्प्रैट बनेंगी दुल्हन, निजी समारोह में होगा आयोजन

आमिर खान 5 जुलाई को तीसरी बार करेंगे शादी गौरी स्प्रैट बनेंगी दुल्हन, निजी समारोह में होगा आयोजन

मुंबई/एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान अपनी जिंदगी के नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, आमिर खान 5 जुलाई को अपनी प्रेमिका गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। यह समारोह बेहद निजी होगा, जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे।

पिछले साल अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर आमिर खान ने पहली बार गौरी स्प्रैट को मीडिया के सामने पेश किया था। तभी से दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं।

कौन हैं गौरी स्प्रैट?

गौरी स्प्रैट मूल रूप से बेंगलुरु की रहने वाली हैं। उन्होंने ब्लू माउंटेन स्कूल से पढ़ाई की और वर्ष 2004 में यूनिवर्सिटी ऑफ द आर्ट्स, लंदन से फैशन स्टाइलिंग और फोटोग्राफी में कोर्स किया। उनकी मां रीटा स्प्रैट बेंगलुरु में सैलून व्यवसाय से जुड़ी हैं। वर्तमान में गौरी मुंबई में बीब्लंट सैलून का संचालन कर रही हैं। बताया जा रहा है कि उनकी एक सात साल की बेटी भी है।

आमिर के पिछले रिश्ते

आमिर खान ने 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी, जिनसे उनके दो बच्चे इरा और जुनैद हैं। 2002 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने 2005 में फिल्म ‘लगान’ के दौरान मिलीं किरण राव से विवाह किया। यह रिश्ता भी 2021 में खत्म हो गया, हालांकि दोनों अपने बेटे आज़ाद की परवरिश साथ मिलकर कर रहे हैं।

प्यार को लेकर आमिर का बयान

एक इंटरव्यू में आमिर खान ने कहा था कि गौरी के उनकी जिंदगी में आने से उन्हें सच्ची खुशी मिली है। उन्होंने कहा, “मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि गौरी मेरी जिंदगी में आईं। हमारा रिश्ता बेहद खास है और अब मैं खुद को मुकम्मल महसूस करता हूं।”

गौरतलब है कि आमिर और गौरी को पिछले साल कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में साथ देखा गया, जिनमें मकाऊ इंटरनेशनल कॉमेडी फेस्टिवल भी शामिल है।