कानपुर में महा-वृक्षारोपण अभियान

कानपुर में महा-वृक्षारोपण अभियान

कृषि विभाग ने किसानों के साथ मिलकर रोपे 38,000 पौधे

​कानपुर। वृक्षारोपण कार्यक्रम वर्ष 2026-27 के अंतर्गत रविवार को कानपुर जनपद में पर्यावरण संरक्षण की एक बेहतरीन मिसाल देखने को मिली। व्यापक जन-सहभागिता के साथ आयोजित इस अभियान में सभी विकास खंडों के 'पी.एम. किसान सम्मान निधि' के लाभार्थियों और प्रगतिशील किसानों ने मिलकर 38 हजार पौधों का रोपण किया। ​इसके साथ ही कृषि विभाग के जनपद में स्थापित सभी कार्यालयों और राजकीय कृषि प्रक्षेत्रों पर भी वृहद स्तर पर पौधरोपण किया गया। ​
इस महा-अभियान के तहत कृषि भवन परिसर (गुमटी नं० 9, रावतपुर, कानपुर नगर) में वृक्षारोपण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर ​मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश (लखनऊ) के अपर कृषि निदेशक गोपाल दास ने शिरकत की और स्वयं पौधरोपण कर अभियान को गति दी। ​इस गौरवशाली क्षण के दौरान कृषि विभाग कानपुर नगर के जनपद व मंडल स्तरीय कार्यालयों के तमाम अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे, जिन्होंने पर्यावरण को हरा-भरा बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक मनोज शुक्ला रहे। 

अभियान की मुख्य विशेषताएं:
​प्रगतिशील किसानों और पीएम-किसान के लाभार्थियों ने इस अभियान को सफल बनाने में मुख्य भूमिका निभाई।​कार्यालयों में हरियाली: कृषि विभाग के सभी स्थानीय कार्यालयों और प्रक्षेत्रों को इस अभियान से जोड़ा गया। पर्यावरण संरक्षण के इस कार्य को केवल एक कार्यक्रम न मानकर, पूरे जनपद में एक उत्सव के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।