सोनीपत: एसडीएम अमित भारद्वाज की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में सहयोग हेतु आमजन से अपील
खरखौदा/ सोनीपत ! भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी एवं अद्यतन बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण (एस आई आर) अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही रूप से दर्ज हो तथा अपात्र प्रविष्टियों का निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। इस कार्य में आमजन का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है।
निर्वाचन पंजीयन अधिकारी एवं उप मण्डल अधिकारी (ना.), खरखौदा श्री अमित भारद्वाज ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि वे अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करने वाले बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) का पूर्ण सहयोग करें तथा सही एवं तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराएं।
उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया कि—BLO के आगमन के दौरान आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें तथा निर्धारित समय पर उपलब्ध कराएं।
यदि किसी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में जोड़ना, संशोधित कराना अथवा अपात्र नाम हटवाना हो तो निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करें।
अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी मतदाता सूची के महत्व के प्रति जागरूक करें तथा सही जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करें।
सही एवं अद्यतन मतदाता सूची निष्पक्ष एवं पारदर्शी लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। अतः प्रत्येक नागरिक इस अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
अमित भारद्वाज ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का एक सही कदम लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाता है। सभी के सहयोग से ही निष्पक्ष, पारदर्शी एवं विश्वसनीय निर्वाचन प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाया जा सकता है।
“सही जानकारी दें, लोकतंत्र को मजबूत करें।”
“मतदान हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है।”
KOHARSUNIL