सोनीपत: विधानसभा गन्नौर में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के 75.2 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूर्ण: 28—गन्नौर ईआरओ एवं एसडीएम प्रवेश कादियान
गन्नौर / सोनीपत (भा. सं.)। बुधवार को गन्नौर उपमंडल परिसर में 28—गन्नौर निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी एवं एसडीएम प्रवेश कादियान की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर सभी एईआरओ और राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों (बीएलए—1) के साथ बैठक हुई।
बैठक में एसडीएम ने कहा कि गन्नौर विधानसभा में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 75.2 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है। 28—गन्नौर विधानसभा क्षेत्र में 223 मतदान केन्द्रों के लिए 223 बीएलओ एवं 24 सुपरवाईजरों के द्वारा एसआईआर संबंधी कार्यक्रम को पूर्ण किया जा रहा है। एसआईआर कार्य के निष्पादन के लगे अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित समय-सीमा के भीतर अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।
ईआरओ एवं एसडीएम प्रवेश कादियान कहा कि पिछले कुछ दिनों में डिजिटाइजेशन कार्य की गति में वृद्धि हुई है। सभी बीएलओ, सुपरवाइजर तथा अधिकारी एवं कर्मचारी दिन—रात मेहनत कर शेष कार्य को भी निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता का सही एवं अद्यतन विवरण सुनिश्चित कर निर्वाचक नामावली को अधिक शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है। यदि किसी मतदाता का नाम इस सूची में अंकित है और वह स्वयं को उसी पते पर निवासरत एवं पात्र मतदाता मानता है तो वह संबंधित बीएलओ से तुरंत संपर्क कर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराए, ताकि नियमानुसार सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
एसडीएम प्रवेश कादियान ने कहा कि सभी ईआरओ, सुपरवाइजर और स्वयं उनके द्वारा भी नियमित रूप से एसआईआर कार्यक्रम की दैनिक प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की जा रही है। जिस भी ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में बूथ स्तर पर गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का धीमा प्रतीत होता है उस बूथ बीएलओं को अतिरिक्त आॅपरेटर/सहयोगी उपलब्ध करवा कर विशेष गहन पुनरीक्षण के गणना प्रपत्रों को सफलतापूर्वक डिजिटाइज किया जा रहा है।
एसडीएम ने एसआईआर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों (बीएलए—1) का आह्वान किया कि वे भी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में बूथ स्तर पर बीएलओ की सहायता के लिए नियुक्त बीएलए—2 के माध्यम इसको जल्द से जल्द निष्पक्ष और ईमानदारी से पूर्ण करने में अपना सहयोग अवश्य दें। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत एएसडीडी (अनुपस्थित, स्थानांतरण, मृत व डुप्लीकेट) श्रेणी से संबंधित मतदाताओं की रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है। पारदर्शिता एवं जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए इस सूची को संबंधित बूथों के सार्वजनिक स्थलों, ग्राम पंचायत भवनों, सामुदायिक भवनों चस्पा करवाएं।
इस अवसर पर एईआरओ—1 कम तहसीलदार ललिता, एईआरओ एसआईआर—1 कम नायब तहसीलदार अमित कुमार, डेडिकेटिड एईआरओ कम बीईओ सुरजीत सिंह, एईआरओ कम सचिव नगरपालिका प्रदीप कुमार, एईआरओ कम सचिव मार्केट कमेटी जगबीर सिंह, बीआरसी आजाद सिंह, बीजेपी बीएलए—1 कम चैयरमैन मार्केट कमेटी निशांत छौक्कर, जेजेपी बीएलए—1 सुधीर धनखड़, नगर पाषर्द अजय सरोहा व अंकित मल्होत्रा के साथ अन्य मौजूद रहे।
KOHARSUNIL