बलरामपुर : प्राचीन झारखंडी सरोवर पर सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन।
बलरामपुर (भा. सं) । आदर्श नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ के नेतृत्व में छठवें बड़े मंगल के पावन अवसर पर प्राचीन झारखंडी सरोवर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीरामचरितमानस के सुंदरकांड पाठ के साथ विशाल भंडारे का आयोजन हुआ,जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
कार्यक्रम में उदासी संगत गेल्हापुर के महंत ब्रजानंद जी महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथियों के रूप में पूर्व सांसद एवं श्रावस्ती जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र,सदर विधायक पल्टूराम,प्रांत संपर्क प्रमुख गंगा सिंह,विभाग प्रचारक प्रवीण जी,जिला प्रचारक जितेंद्र जी,ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह,हेमंत जायसवाल,पूर्व चेयरमैन कुसुम चौहान,संजय शर्मा,आद्या सिंह ‘पिंकी’,डॉ.अजय सिंह ‘पिंकू’,मंजू तिवारी,राधेश्याम वर्मा,ललिता तिवारी,विजय अग्रवाल,ताराचंद अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड पाठ का श्रवण कर भक्ति भाव से सराबोर होकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद पाकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
पूरा आयोजन भक्ति,सेवा और समरसता के भाव के साथ संपन्न हुआ,जिससे वातावरण राममय हो उठा।
कमर खान/भा. सं.
Bhartiya Samvad Desk 5