कानपुर: सपा कार्यकर्ताओ ने राहगीरो को वितरित किया शरबत

कानपुर: सपा कार्यकर्ताओ ने राहगीरो को वितरित किया शरबत
सातवें मंगलवार को सपा के पूर्व विधायक सतीश निगम शरबत वितरित करते हुए

कानपुर(भा. सं.)। ज्येष्ठ माह के सांतवे मंगलवार को सपा कार्यकर्ताओ ने राहगीरो को शरबत वितरित किया। शरबत वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सपा विधायक सतीश निगम ने राहगीर को शरबत देकर किया। 
कल्याणुपर स्थित द्विवेदी गारमेंट्स नियर सिद्धा पेट्रोल पम्प के पास एक शरबत वितरण कार्यक्रम का आायेजन किया गया। भगवान हनुमान जी का बडा सातवा मंलवार होने के अवसर पर अमन दुबे (कल्याणुर विधानसभा अध्यक्ष सपा युवजन सभा) ने शरबत वितरण का कार्यक्रम रखा ताकि इस भीषण गर्मी में लोगो को कुछ राहत मिल सके। शरबत वितरण का शुभारम्भ पूर्व सपा विधायक सतीश निगम ने राहगीर को शरबत भेंट कर किया। उसके बाद भारी संख्या में लोगो ने शरबत पीकर कर राहत महसूस की। शरबत वितरण में मुख्य रूप से प्रियांशु पूर्व पार्षद बारासिरोही, सहयोगीगणो में प्रियाश्ंा गुप्ता (रामजानकी सिटी हॉािस्पटल) , दिनेश यादव, विनीत शुक्ला पार्षद प्रत्याशी व अनूप शुक्ला समेत तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।