कानपुर: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन
कानपुर( भा. सं.) । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर निर्वाणा बाय तान्या द्वारा बोट क्लब में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 50 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग, प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास किया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 5ः30 बजे हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों के साथ-साथ प्राणायाम और मेडिटेशन का अभ्यास किया। योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मन, विचारों और जीवनशैली को भी सकारात्मक रूप से परिवर्तित करने की एक प्रभावी प्रक्रिया है। इसी उद्देश्य के साथ सभी प्रतिभागियों ने योग के वास्तविक और प्रामाणिक स्वरूप का अनुभव किया। कार्यक्रम के दौरान योग के महत्व पर चर्चा करते हुए बताया गया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि आत्म-जागरूकता, मानसिक शांति और आंतरिक संतुलन प्राप्त करने का मार्ग है। योग दिवस पर योग का सामूहिक अभ्यास करना और उसके संदेश को जन-जन तक पहुँचाना ही इस दिवस का वास्तविक उद्देश्य है।
सुबह 5ः30 बजे से 7ः00 बजे तक चले इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ और संतुलित जीवन के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन सकारात्मक ऊर्जा, शांति और आनंद के वातावरण में हुआ। यागाभ्यास के दौरान मुख्य रूप से सुनील गुप्ता, सतीश गुप्ता, अशोक तलवार, सरफराज खान, हरीश जी, राजेश जोलटा, संजय रमानी, मनीष , अनूप गोयल, भाव्या व प्रशांत गुप्ता मौजूद रहे।
Hari shankar sharma