कानपुर: पत्थरबाजी के आरोप में जीआरपी ने 4 लोगो को किया गिरफ्तार

कानपुर: पत्थरबाजी के आरोप में जीआरपी ने 4 लोगो को किया गिरफ्तार
पत्थरबाजी के आरोप में जीआरपी ने 4 लोगो को किया गिरफ्तार

कानपुर(भा. सं.)। रेल यात्रियो की सुरक्षा एवं अपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी० द्वारा दिये गये दिशा निर्देश के क्रम में पुलिस महानिरीक्षक रेलवे जोन प्रयागराज एन० कोलान्ची के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज प्रशान्त वर्मा के लगातार मानिटरिंग व निर्देशन के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक कानपुर दुष्यन्त कुमार सिंह के नेतृत्व में यात्रियो की सुरक्षा व पत्थरबाजी की घटनाओ के रोकथाम के सोमवार को डीएससीआर के माध्यम से एक बजे सूचना दी गई कि गाड़ी संख्या 20433 जम्मू मेल के लोको पायलट द्वारा रूमा निकट कुछ व्यक्तियों द्वारा गाड़ी पर पत्थर फेंकने का प्रयास किया गया है। सूचना मिलते  ही प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल ओम नारायण सिंह, प्रभारी पोस्ट आरपीएफ  सिध्दनाथ पाटीदार के कुशल नेतृत्व मे हमराह बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे और मौके का गहन निरीक्षण किया गया।

   जांच के दौरान पाया गया कि उक्त स्थान पर पीडब्ल्यूआई विभाग के श्रमिक रेलवे ट्रैक के अनुरक्षण (मेंटेनेंस) कार्य में लगे हुए थे। गाड़ी के आगमन पर लोको पायलट द्वारा हार्न बजाया गया, जिससे कार्यरत श्रमिक अचानक चौंक गए। इस दौरान उनके हाथ में मौजूद गिट्टी या पत्थर उछलने अथवा फेंके जाने जैसी घटना हुई ,लेकिन वास्तविक रूप से पत्थर लगने अथवा स्टोन पेल्टिंग की घटना नहीं हुई।

 मौके पर मौजूद (1) तुषार यादव पुत्र सोमदेव निवासी अलौलापुर थाना चकेरी जिला कानपुर नगर ,अभिषेक पुत्र ओम प्रकाश निवासी अकोहाबाद थाना बीघापुर जनपद उन्नाव, अभिषेक सोनी पुत्र सुरेश सोनी निवासी तिंदवारी थाना तिंदवारी जिला बांदा हालपता रूमा थाना महाराजपुर कानपुर नगर व प्रेमचंद पुत्र रामसेवक निवासी थाना महाराजपुर जनपद कानपुर नगर की पहचान लोको पायलट से वीडियो कॉल के माध्यम से कराई गई, जिसमें उन्हें चिन्हित किया गया। उसके बाद उक्त सभी को जीआरपी पुलिस थाने ले आई।

  कानपुर सेंट्रल जीआरपी थाना ने उक्त लोगो पर शांति भंग के आरोप में 126,135, 170(बीएनएसएस) के गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। पकडने वाली टीम में मुख्य रूप से उ0नि0 धीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रभारी चौकी गोविन्दपुरी, उ0नि0 अरविन्द गुप्ता, उ0नि0 मुकुन्द लाल यादव थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल रहे।