आरटीओ कार्यालय में लगे फायर उपकरण
कानपुर( भा. सं.)। लखनऊ के अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकाण्ड हादसे को लेकर उ.प्र. शासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश भर के सभी सार्वजनिक कार्यालयो एवं संस्थानो में फायर उपकरण लगाने का निर्देश जारी किया था। इसी निर्देश के क्रम मंगलवार को आरटीओ कार्यालय में जहां पर जरूरी फाइले और दस्तावेज रखे हुए है, वहां पर फायर उपकरण लगाये गये।
एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार सिंह ने बताया कि परिवहन कार्यालय में फायर उपकरण का होना बहुत ही जरूरी है। हांलकि पूर्व में भी उपकरण लगे हुए थे,लेकिन उनमें कई अपनी समय सीमा पूरी कर चुके थे। इसी क्रम में लगभग 18 से 20 फायर इसटिंग्स कार्यालय के प्रमुख स्थानो के साथ सारथी भवन में भी लगाए गए ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाव किया जा सके। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही कर्मियों को आग से बचाव तथा फायर उपकरण को चलाने का प्रशिक्षण भी फायर उपकरण लगाने वाली कम्पनी ने दिया है।
Hari shankar sharma