सोनीपत : कैबिनेट मंत्री बोले, गरीबों को सामाजिक, आर्थिक संरक्षण सुनिश्चित कर जनता के चहेते बने प्रधानमंत्री मोदी
सोनीपत / गोहाना (भा.सं.) । सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनियाभर की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा बढी है। आज दुनिया भारत की बात गंभीरता से सुनती है और वैश्विक मंचों पर भारत मजबूत और निर्णायक भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि यह 12 साल महज राजनीतिक उपलब्धि के नहीं, बल्कि भारत के नवनिर्माण, आत्मनिर्भरता और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में मजबूत आधारशिला है। बुधवार को सहकारिता मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने देश के निरंतर सबसे अधिक समय तक प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की उपलब्धि पर आदर्श नगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में हवन में आहुति डाली तथा जलाभिषेक करते हुए भगवान महादेव से उनकी दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। डाॅ रीटा शर्मा, भाजपा के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के भंडारे की शुरूआत करने उपरांत कैबिनेट मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुई विकास यात्रा ने आज भारत को दुनिया की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में स्थापित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 सालों में देश ने सुशासन, पारदर्शिता, विकास और गरीब कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। कैबिनेट मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को धरातल पर उतारते हुए गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा और वंचित वर्ग के उत्थान की योजनाएं लागू की हैं। आज भारत डिजिटल क्रांति का नेतृत्व कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश रक्षा, अंतरिक्ष, बुनियादी ढांचे, रेलवे, सडक निर्माण और उर्जा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं।
इस मौके पर मार्किट कमेटी चेयरमैन कृष्ण सैनी, नगर परिषद गोहाना वाइस चेयरपर्सन राजबाला मलिक, डाॅ ओमप्रकाश शर्मा, आजाद मलिक, अरूण बडौक, सूरजमल शर्मा, परीक्षित कत्याल, संजय मेहंदीरत्ता, मंडल अध्यक्ष प्रवीण खुराना, विनोद राजौरा, अंजू कालडा, नरेंद्र, प्रभुदयाल प्रजापत, अरूण निनानिया, वीरेंद्र जैन, हवासिंह वर्मा, नरेश देवी, प्रसन्नी, सत्यवती पांचाल, किरण सैनी, अनिल चावला, सुनील बिट्टू, सुभाष सैनी आदि उपस्थित रहे।
सुनील कुमार /भा. सं.
Bhartiya Samvad Desk 5