बलरामपुर: पचपेड़वा के बैरिहवा में आयोजित की गई कृषि सुधार कार्यशाला
पचपेड़वा, बलरामपुर (भा.सं.)। विगत दिनों ग्राम बैरिहवा में संपन्न राष्ट्र जागरण यज्ञ में एक किसान कार्यशाला आयोजित की गई, जिसे गायत्री परिवार के कृषि सुधार के अंतर्गत प्राकृतिक-आर्गेनिक कृषि पर विशेष बल दिया गया। कार्यशाला को क्षेत्र के बड़े किसान भारत सरकार द्वारा संचालित रानी लक्ष्मी बाई कृषि विश्वविद्यालय से प्रशिक्षण प्राप्त प्राकृतिक आर्गेनिक कृषि जनपद बलरामपुर के मास्टर ट्रेनर अंगद प्रसाद प्रजापति द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। देव संस्कृति विश्वविद्यालय के ग्राम प्रबंधन विभाग से प्रशिक्षित और सेवा निवृत्त कानूनगो गुलाब चंद भारती ने भी संबोधित किया।
स्मार्ट कृषि व रोजगार सृजन,बीज वितरण में सहभागिता, जीरो बजट गो उत्पाद आधारित कृषि, और प्रशिक्षण-तकनीकी जानकारी इस कार्यशाला के प्रमुख विषय थे. इस कार्यशाला में संदीप वर्मा, रामराज चौधरी, जगदीश चौधरी, दुखहरन कनौजिया, उमेश चौधरी, शिव बहादुर कश्यप, शेष राम चौधरी नाव डीह, भानु कनौजिया, डम्पू साहू, श्यामराज चौधरी, राजेंद्र पांडे , पिंटू चौधरी हर्रैया चन्द्रसी, जमादार जोगिनिया, दीनानाथ गुप्ता, कपिल चौधरी और प्रमोद चौधरी संतकबीर नगर जैसे बड़े किसानों की उपस्थिति सराहनीय रही.
मसरूर अली