अम्बेडकर नगर: व्यापारी संवाद कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
अम्बेडकर नगर (भा . स.)। राज्य कर विभाग खण्ड-2 के अधिकारियों द्वारा, ब्लॉक सभागार जलालपुर में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में व्यापार मंडल के सम्मानित पदाधिकारीगण आनंद जायसवाल, संदीप अग्रहरि शत्रुघ्न सोनी अधिवक्तागण विजय मिश्रा गिरीश वर्मा तथा बड़ी संख्या में व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जीएसटी से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों, कर अनुपालन, रिटर्न, ई-इनवॉइस, ई-वे बिल एवं विभागीय प्रक्रियाओं पर सरल भाषा में जानकारी प्रदान की गई।
उपस्थित व्यापारियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा विभाग और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय एवं संवाद स्थापित करने पर बल दिया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
संजय दूबे/भा. सं.
Bhartiya Samvad