बलरामपुर : डीएम की अध्यक्षता में पेंशन योजनाओं एवं श्रम विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न ।

बलरामपुर : डीएम की अध्यक्षता में पेंशन योजनाओं एवं श्रम विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न ।

बलरामपुर (भा. सं)। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में समाज कल्याण एवं श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन एवं दिव्यांगजन पेंशन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, लंबित प्रकरणों के निस्तारण तथा पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध रूप से लाभ उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक प्राथमिकता के आधार पर पहुंचाया जाए तथा कोई भी पात्र लाभार्थी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि लंबित आवेदनों एवं सत्यापन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए तथा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से आच्छादित किए जाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।

पेंशन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि पेंशन योजनाओं से संबंधित आवेदन पत्रों का सत्यापन निर्धारित समयावधि में अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए तथा कोई भी आवेदन पत्र तहसील अथवा विकास खंड स्तर पर अनावश्यक रूप से लंबित न रहे। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से सहायता उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने ग्राम स्तर पर विशेष पेंशन आवेदन शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों के आवेदन प्राप्त करने तथा योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए, जिससे पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त हो सके।

श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं की भी हुई समीक्षा

बैठक में श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, श्रमिक पंजीकरण, योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा पात्र श्रमिकों को विभिन्न लाभों से आच्छादित किए जाने की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अधिक से अधिक श्रमिकों का पंजीकरण कराया जाए तथा उन्हें विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराते हुए योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराया जाए।

उन्होंने कहा कि श्रमिकों के हित में संचालित योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए विभागीय स्तर पर निरंतर मॉनिटरिंग एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

विभागीय समन्वय एवं नियमित अनुश्रवण के निर्देश

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को विभागीय समन्वय स्थापित कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसलिए सभी अधिकारी पूर्ण जिम्मेदारी, संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता व संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कमर खान/भा. सं.