कानपुर: विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पौधा माँ के नाम
कानपुर (भा. सं)। प्रधानमंत्री के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर 5 जून, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 'रामेष्ट धाम केशव मधुवन सेवा समिति' (केशव नगर) द्वारा एक विशेष पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति के महासचिव राजेन्द्र अवस्थी के मार्गदर्शन में केशव मधुवन वाटिका में 'एक पौधा मां के नाम' अभियान के तहत विभिन्न प्रकार के फलदार, छायादार और औषधीय पौधे रोपे गए। इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में मुख्य रूप से श्याम बिहारी शर्मा, राधा कृष्ण त्रिपाठी, सीता राम मित्तल, अशोक शुक्ला, चन्द्र भूषण मिश्रा, बी. के. तिवारी, ओम प्रकाश गौतम, मुन्ना लाल और पप्पू सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया।
पर्यावरण संतुलन के लिए सजगता जरूरी: राजेन्द्र अवस्थी
इस अवसर पर समिति के महासचिव राजेन्द्र अवस्थी ने पर्यावरण के प्रति गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि "तेजी से बढ़ती जनसंख्या, विकास के नाम पर अंधाधुंध पेड़ों की कटाई, पौधरोपण में उदासीनता और कंक्रीट के जंगलों (भवन निर्माण) के कारण हमारा पर्यावरण संतुलन पूरी तरह बिगड़ चुका है। अगर हम अब भी जागरूक नहीं हुए, तो आने वाले समय में हमें सांस लेने के लिए ऑक्सीजन भी बाजार से खरीदनी पड़ेगी।"
संरक्षण के लिए इन बातों पर दिया जोर
अवस्थी ने पर्यावरण को बचाने के लिए कुछ बेहद महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए, जिन पर हर नागरिक को काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि
वृक्षारोपण और जनसंख्या नियंत्रण को प्राथमिकता देना। तालाबों का जीर्णोद्धार और वर्षा जल का संचयन करना। जल की बर्बादी रोकना और हर स्तर पर स्वच्छता बनाए रखना। पशुधन का संरक्षण और प्रकृति के साथ तालमेल बिठाना है।
हरी शंकर शर्मा/भा. सं.
Bhartiya Samvad Desk 5