बलरामपुर : एक पेड़ माँ के नाम प्रभारी मंत्री सतीश शर्मा की उपस्थिति में बलरामपुर में हुआ भव्य वृक्षारोपण लिया हरित भविष्य का संकल्प।

बलरामपुर : एक पेड़ माँ के नाम प्रभारी मंत्री सतीश शर्मा की उपस्थिति में बलरामपुर में हुआ भव्य वृक्षारोपण लिया हरित भविष्य का संकल्प।

बलरामपुर (भा.सं) । विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर जनपद बलरामपुर में पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य की दिशा में एक विशाल कदम उठाया गया। नगर पालिका परिषद बलरामपुर द्वारा वार्ड संख्या 7, अचलापुर में एक पेड़ माँ के नाम हरित भविष्य की ओर एक संकल्प अभियान के तहत एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति एवं प्रभारी मंत्री बलरामपुर सतीश चन्द शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर पौधारोपण किया और समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।

पर्यावरण संतुलन की दिशा में एक सराहनीय पहल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान प्रकृति संरक्षण,पर्यावरण संतुलन और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए एक अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायी पहल है। इस अवसर पर पूरे बलरामपुर जनपद में व्यापक स्तर पर पौधे लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

गरिमामयी उपस्थिति

इस वृहद वृक्षारोपण अभियान के दौरान क्षेत्र के तमाम वरिष्ठ जनप्रतिनिधि,प्रशासनिक अधिकारी और भारी संख्या में आम जनमानस उपस्थित रहे

भाजपा जिला अध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा,बलरामपुर सदर विधायक पलटू राम,तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला,नगर पालिका चेयरमैन डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'धीरू',जिला उपाध्यक्ष संजय शुक्ल और श्री डी.पी.सिंह बैंस, बलरामपुर फर्ट के सर्वेश सिंह, सचिन कुमार सिंह सिंह कार्यकर्ता ने भाग लिया।

संगठन के पदाधिकारी नगर अध्यक्षआनंद किशोर श्रीवास्तव,मंडल प्रभारी अरविंद,संदीप उपाध्याय,जिला संयोजक शेरावाली शुक्ल।

सभासदगण राजेश कश्यप,राघवेंद्रकांत सिंह ‘मंटू’,अक्षय शुक्ला,विनोद गिरि,मनीष तिवारी और आनंद किशोर।

प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारी जिला अधिकारी (DM),अपर जिला अधिकारी (ADM),उप जिलाधिकारी (SDM), पुलिस अधीक्षक (SP), अधिशासी अधिकारी (EO) नगर पालिका परिषद,तथा वन विभाग के तमाम अधिकारी व कर्मचारीगण।

युवाओं और बच्चों में दिखा भारी उत्साह

कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों के भीतर पर्यावरण के प्रति इस जागरूकता को देखकर मुख्य अतिथियों ने उनकी सराहना की।अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने युवाओं से अपील की कि वे न केवल पौधे लगाएं,बल्कि उनकी देखरेख की जिम्मेदारी भी उठाएं ताकि यह संकल्प सचमुच एक हरित भविष्य में बदल सके।

कमर खान/भा. सं.