“मिशन सेफ फ्यूचर” अभियान में स्कूली वाहनों की शत-प्रतिशत फिटनेस और परमिट दुरुस्त, अधिकारियों को मिला सम्मान

“मिशन सेफ फ्यूचर” अभियान में स्कूली वाहनों की शत-प्रतिशत फिटनेस और परमिट दुरुस्त, अधिकारियों को मिला सम्मान
एआरटीओ प्रवर्तन कहकशां खातून और सोमलता यादव को स्मृति चिन्ह भेंट करते जिलाधिकारी

“मिशन सेफ फ्यूचर” अभियान में स्कूली वाहनों की शत-प्रतिशत फिटनेस और परमिट दुरुस्त, अधिकारियों को मिला सम्मान


​कानपुर( भा. सं) । बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इसी संकल्प के साथ कानपुर नगर के नवीन सभागार, सरसैया घाट में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में श्जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति बैठक-2026 का सफल आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य “मिशन सेफ फ्यूचर” अभियान के तहत स्कूली वाहनों की शत-प्रतिशत फिटनेस, परमिट और सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करना था। ​बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में घाटमपुर विधानसभा की विधायिका श्रीमती सरोज कुरील उपस्थित रहीं और उन्होंने अधिकारियों का मार्गदर्शन किया।
​जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वाेपरि बताते हुए संबंधित विभागों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने ​संयुक्त टीम का गठन कर शिक्षा विभाग और परिवहन विभाग के अधिकारियों को मिलकर एक संयुक्त टीम बनाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने निर्देश दिए है कि स्कूलों के बाहर वाहन सुरक्षा मानकों से जुड़े पोस्टर और बैनर लगाए जाएंगे, ताकि स्कूल संचालक और अभिभावक जागरूक हो सकें। सभी स्कूल संचालकों से अनुरोध किया गया है कि वे जल्द से जल्द सभी मानक पूरे कर लें। एक निश्चित समय सीमा के बाद मानक पूरे न करने वाले वाहनों पर कठोर प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी।
​बैठक के दौरान एआरटीओ प्रवर्तन कहकशां खातून ने अभियान की प्रगति रिपोर्ट पेश की। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “मिशन सेफ फ्यूचर” अभियान के तहत जिले के सभी स्कूली वाहनों की फिटनेस और परमिट की गहन जांच की गई है। कई वाहनों के चालान काटे गए और सख्त कार्रवाई करते हुए अब शत-प्रतिशत वाहनों की फिटनेस और परमिट को दुरुस्त कर दिया गया है, ताकि सड़कों पर दौड़ने वाले नौनिहाल पूरी तरह सुरक्षित रहें। ​अभियान को पूरी निष्ठा और सख्ती से लागू करने के लिए जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह एवं घाटमपुर विधायक सरोज कुरील नेे परिवहन विभाग की टीम की सराहना की। इस मौके पर उन्होंने बेहतरीन कार्य करने के लिए एआरटीओ प्रवर्तन कहकशां खातून और एआरटीओ तृतीय दल सोमलता यादव को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।