कानपुर: प्रवर्तन टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए अवैध संचालन के विरुद्ध चलाया अभियान
- मण्डल में 88 वाहनो पर हुई कार्यवाही तो कानपुर नगर में 35 वाहनो पर चला डंडा
- चेकिंग के लिए आरटीओ प्रवर्तन के पास नही है पर्याप्त मैन पावर
कानपुर(भा. सं.)। उ.प्र.परिवहन आयुक्त के निर्देश के क्रम आरटीओ प्रवर्तन दल, राजस्व विभाग, परिवहन निगम ने सड़को पर अनाधिकृत रूप से दौड रहे इन अवैध संचालन के विरुद्ध संयुक्त कार्यवाही की गई। मंगलवार को संयुक्त कार्यवाही के अर्न्तगत कानपुर मण्डल में कुल 88 अनाधिकृत वाहनों के चालान किए गए। जबकि केवल कानपुर नगर में ही 35 वाहनो के विरुद्ध प्रवर्तन की कार्यवाही की गई।
कानपुर मण्डल आरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि प्रवर्तन विभाग द्वारा शहर के मुख्य तीन प्वांइट को चिहिन्त किया गया है,जिसमें पनकी, सचेण्डी और नौबस्ता शामिल है। यह प्वांइट शहर के मुख्य मार्गो को जोडता भी है। उन्होंने बताया कि अभियान सुबह 6 बजे से देर रात तक जारी रहेगा। इस दौरान मुख्य रूप से प्रवर्तन टीम से पीटीओ दीपक सिंह, रोउवेज आरएम, राजस्व विभाग व पुलिस बल मौजूद रहा।
ओवरलोड वाहनो पर भी पैनी नजर
कानपुर मण्डल आरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि घाटमपुर की ओर से आने वाले ओवरलोड वाहनो पर भी कडी नजर रखी जा रही है। उन पर कार्यवाही करने के लिए प्रवतर्न टीम के साथ खनन और पुलिस बल भी लगा हुआ है ताकि ओवरलोडिंग को रोका जा सके।
एआरटीओ प्रशासन के पास प्रवर्तन चर्तुथ दल का अतिरिक्त प्रभार
आरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को शासन द्वारा जारी निर्देश के तहत कानपुर एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार सिंह को प्रशासन के साथ प्रवर्तन दल चर्तुथ का भी अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। अब प्रशासन के काम के साथ ही प्रवर्तन का काम भी साथ में देखें। उन्होंने बताया कि एक दल के और शामिल हो जाने से प्रवर्तन टीम को कार्यवाही करने में मदद मिलेगी।
चेकिंग के लिए पर्याप्त नही है मैन पावर
आरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवातव ने बताया कि चेकिंग के लिए उनके पास मैन पावर नही है। अक्सर चेकिंग के दौरान कई दुविधाएं भी समाने आती है, जिससे अन्य वाहनो पवर कार्यवाही करने में असुविधा होती है। पर्याप्त सिपाही न होने के कारण रात की चेकिंग पर काफी गहरा असपर पडता है।
Hari shankar sharma