गोहाना / सोनीपत ।उपमंडल अधिकारी गोहाना ने आज बुधवार को जुवेनाइल जस्टिस एक्ट, 2015 के अंतर्गत पंजीकृत संस्था लोक कल्याण सेवा समिति, गोहाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने संस्थान में रह रहे बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का गहनता से अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों एवं संस्था संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि संस्थान में रह रहे प्रत्येक बच्चे को जेजे एक्ट-2015 के प्रावधानों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छ एवं सुरक्षित आवास, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, शिक्षा, स्वच्छता तथा अन्य सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं पूर्ण रूप से उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा, देखभाल एवं समग्र विकास से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा निर्धारित मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने संस्थान के रिकॉर्ड एवं व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जाए तथा किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर उसे तत्काल दूर किया जाए।
इस अवसर पर श्रीमती अनीता अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, डॉ. रितु जिला बाल संरक्षण अधिकारी, श्री धर्मपाल सहायक कार्यक्रम अधिकारी, जिला बाल कल्याण परिषद, श्रीमती उपासना सामाजिक कार्यकर्ता तथा संरक्षण संस्था के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारी