पडरौना में प्राण प्रतिष्ठा व कलश यात्रा

धूप काली माई मंदिर समिति द्वारा पडरौना में प्राण प्रतिष्ठा समारोह और कलश यात्रा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया भाग।

पडरौना में प्राण प्रतिष्ठा व कलश यात्रा

कुशीनगर (भा. स.)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के पडरौना श्री धूप काली माई मंदिर समिति द्वारा भगवान शिव जी एवं पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा समारोह भव्य तरीके से आयोजित किया गया। इस शुभ अवसर पर कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मनीष बुलबुल जायसवाल जी के नेतृत्व में सभी सम्मानित भक्तगण ने भाग लिया। कलश यात्रा के दौरान नगर के प्रमुख मार्गों से यात्रा निकाली गई, जिसमें भक्तों की भारी संख्या ने भगवान शिव और पंचमुखी हनुमान जी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस यात्रा में नगर के अन्य गणमान्य नागरिक भी सम्मिलित हुए और धार्मिक उल्लास के साथ यात्रा का हिस्सा बने। इस आयोजन की खास बात यह है कि 20 तारीख को भंडारा का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। श्री श्री धूप काली माई मंदिर समिति का उद्देश्य धार्मिक और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है, और इस आयोजन के माध्यम से स्थानीय समुदाय को और भी मजबूत किया जाएगा। श्री मनीष बुलबुल जायसवाल जी ने कहा, "यह आयोजन हम सभी के लिए विशेष है और हम सब मिलकर धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्राप्त कर सकते हैं। मैं इस पावन अवसर पर सभी भक्तों और आयोजकों को धन्यवाद देता हूं।" इस कार्यक्रम में धर्मेंद्र सिंह रमाशंकर शाह संतोष मिश्रा अजय शाह आशुतोष दीक्षित उग्रर साह दीपक त्रिपाठी शेषनाथ साह आदित्य गुप्ता आलोक गुप्ता साजन शाह कृष्णानंद मिश्रा रेखा देवी कलावती देवी मंजू देवी आराधना त्रिपाठी रेनू दीक्षित आशा देवी कविता सिंह पिंकी चतुर्वेदी सहित स्थानीय नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।