सोनीपत : खरखौदा की राजस्व सम्पदा में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों को किया गया ध्वस्त - डीटीपी अजमेर सिंह

सोनीपत : खरखौदा की राजस्व सम्पदा में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों को किया गया ध्वस्त - डीटीपी अजमेर सिंह

सोनीपत (भा. सं.) । जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) अजमेर सिंह ने बताया कि जिला में अवैध कॉलोनियों और निर्माणों को प्रारंभिक चरण में ही ध्वस्त करने के लिए उपायुक्त नेहा सिंह के निर्देशानुसार प्रशासन द्वारा सख्त अभियान चलाया जा रहा है।

  उन्होंने बताया कि मंगलवार को खरखौदा राजस्व संपदा में खरखौदा-रोहतक बाईपास के साथ पनप रही एनएच-334बी पर लगभग 18 एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान कच्चा रोड नेटवर्क, 20 इलैक्ट्रिक पोल व 10 डीपीसी को जिला प्रशासन के सहयोग से ध्वस्त किया गया। 

 डीटीपी अजमेर सिंह ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें। ऐसी कॉलोनियों में सरकार द्वारा कोई भी मूलभूत सुविधा जैसे सडक, पानी, सीवरेज या बिजली प्रदान नहीं की जाती। इससे आपकी मेहनत की कमाई जोखिम में पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि प्लॉट खरीदने से पूर्व यह सुनिश्चित करें कि संबंधित कॉलोनी नियमानुसार स्वीकृत है अथवा नहीं। डीटीपी ने यह भी स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी अवैध कॉलोनी के निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी।

 जिला नगर योजनाकार विभाग द्वारा जिले के सभी क्षेत्रों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और यदि कोई व्यक्ति अवैध कॉलोनी विकसित करता पाया गया, तो उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए जिला नगर योजनाकर कार्यालय सोनीपत, प्रथम तल, एच.एस.वी.पी कॉम्पलैक्स, सैक्टर-15, सोनीपत में सम्पर्क कर सकते हैं।

सुनील कुमार/भा.सं.