लखीमपुर खीरी : चार दिन बाद भी नहीं हुई शिनाख्त, पुलिस ने जारी किया महिला का हुलिया ।

लखीमपुर खीरी : चार दिन बाद भी नहीं हुई शिनाख्त, पुलिस ने जारी किया महिला का हुलिया ।

लखीमपुर खीरी (भा. सं.) । दिनांक 16.06.2026 को थाना कोतवाली सदर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम छाउछ स्थित एक तालाब से लगभग 32 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है । प्रथम दृष्टया मृतका किसी घुमंतू/मंगता समुदाय से संबंधित प्रतीत होती है । मृतका की शिनाख्त हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं । यदि किसी व्यक्ति को उक्त महिला के संबंध में कोई जानकारी हो अथवा उसके परिजन/परिचित हों, तो कृपया तत्काल थाना कोतवाली सदर अथवा निकटतम पुलिस थाना से संपर्क कर पुलिस को सूचना प्रदान करें। जनपद पुलिस द्वारा आमजन से सहयोग की अपेक्षा की जाती है, जिससे मृतका की शिनाख्त कर आवश्यक विधिक कार्यवाही संपादित की जा सके।

अन्य पहचान- नाक में आर्टिफिशियल नथिया व कान में बाली पीले कलर की आर्टिफिशियल तथा कल मूंगे का माला तथा एक लाल कलर का छिटदार दुपट्टा सफेद कलर का आर्टिफिशियल क्लेचर तथा पास में काले कलर का सलवार मिला था तथा महिला के काफी घने घुंघराले बाल हैं।

प्रभारी निरीक्षक, थाना कोतवाली सदर

मोबाइल नं : 9628642464

थाना दूरभाष : 9454403784