कानपुर: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ईपीएफओ अधिकारियों ने किया योग 

कानपुर: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ईपीएफओ अधिकारियों ने किया योग 

कानपुर ( भा. सं.)। 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय में अपर आयुक्त उदय बक्सी एवं क्षेत्रीय आयुक्त प्रथम शाहिद इकबाल के नेतृत्व में आंचलिक कार्यालय और क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने योग दिवस के उपलक्ष्य पर योगाभ्यास किया और स्वस्थ आयु के लिए योग का संदेश दिया।

  अपर आयुक्त उदय बक्सी ने बताया कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता हे बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा  में अपने भाषण के दौरान पहली बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था।

  उनके इस प्रस्ताव को दुनिया भर में भारी समर्थन मिला और इसके बाद 21 जून 2015 को दुनिया भर में पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। उनके इस प्रेरणा दायक स्त्रोत से आज पूरी दुनिया में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग मनाया जा रहा है। योगाभ्यास करने में प्रमुख रूप से कर्मचारी भविष्य निधि के लेखाधिकारी राहुल गुप्ता समेत कार्यालय का स्टॉफ मौजूद रहा।