31 मॉडीफाई साइलेंसर लगे वाहनो पर हुई चालान की कार्यवाही

31 मॉडीफाई साइलेंसर लगे वाहनो पर हुई चालान की कार्यवाही

कानपुर( भा. सं.)। आरटीओ प्रवर्तन विभाग की टीम ने मॉडीफाई साइलेंसरो पर सख्त कार्यवाही करते हुए लगभग 31 वाहनो पर चालान की कार्यवही की है। एआरटीओ सोमलता यादव ने बताया कि मॉडीफाई साइलेंसरो पर निरंतर कार्यवाही चलती रहेगी। 
आरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि सड़को पर प्रेशर हार्न और मॉडीफाई साइलेंसरो लगाए दोपहिया वाहन चालाक जहां ध्वनि प्रदूषण को बढ़ावा दे रहे है तो वहीं तेज आवाज लोगो को काफी परेशान कर रही है।

  उन्होंने बताया कि शासन द्वारा जारी निर्देश के तहत प्रवतर्न विभाग ने जां मॉडीफाई साइलेंसरो पर कार्यवही की तो वहीं दुकानो में बिकने वाले ऐसे मॉडीफाई साइलेंसरो की बिक्री को भी बंद करा कर उन्हें भ्विष्य में ऐसे मॉडीफाई साइलेंसरो न बेचने के लिए कहा गया। इस कार्यवाही में 31 मॉडीफाई साइलेंसरो पर प्रवर्तन की कार्यवही की गई है।