विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदाताओ एवं सहयोगी संस्थाओ का हुआ सम्मान 

विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदाताओ एवं सहयोगी संस्थाओ का हुआ सम्मान 
जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा सम्मानित किए गए सभी रक्तदाता

-  कानपुर नगर व आसपास के 17 जिलो को होती है रक्त एवं रक्त अवयव की आपूर्ति 


- समाजसेवी अमित ने 72 तो डॉ यशंवत राव ने 48 बार किया रक्तदान


कानपुर (भा. सं.)। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सोमवार को जी०एस०वी०एम० मेडिकल कालेज स्थित ब्लड ट्रांसफ्यूजन मेडिसन विभाग द्वारा नियमित स्वैच्छिक रक्तदाताओ एवं रक्तदान शिविरो के आयोजन में सहयोग करने वाली विभिन्न सामाजिक संस्थाओ एवं गैर सरकारी संगठनो का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जितेन्द्र प्रताप सिंह, (आई०ए०एस०) जिलाधिकारी, कानपुर नगर व जेसीपी विपिन टाडा ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम किया। जिलाधिकारी ने रक्तदाताओ, सामाजिक संस्थाओ एवं रक्तकेन्द्र की टीम को बधाई देते हुये कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान मानवता की सर्वाेच्च सेवा है।

 उन्होने रक्तकेन्द्र द्वारा निरन्तर किय जा रहे प्रयासो की सराहना करते हुये कहा कि यह संस्थान न केवल कानपुर बल्कि आसपास के जनपदो के हजारो मरीजो के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि रक्तकेन्द्र उत्तर प्रदेश में स्वैच्छिक रक्तदान शिविरो के आयोजन में पहला स्थान रखता है तथा अब तक 48000 से अधिक रक्त एवं रक्त के फैक्टर की आपूर्ति कर असंख्य मरीजो को जीवनदान प्रदान कर चुका है।

 
  रक्तदाताओ को सम्मानित करते हुए जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने विशेष रूप से सिविल डिफेंस, कानपुर थैलेसीमिया सोसाइटी एवं अन्य सामाजिक संस्थाओ के योगदान की सराहना करते हुये कहा कि इनके अथक प्रयासों से समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढी है और जरूरतमंद मरीजो को समय पर रक्त उपलब्ध हो पा रहा है।

  इसी क्रम में कार्यक्रम के उपस्थित विशिष्ट अतिथि संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था डा० विपिन टाडा, ने अपने चिकित्सीय अनुभव साझा करते हुये बताया कि कई बार गम्भीर परिस्थितियो मे मरीजो के परिजन भी उनका साथ छोड देते है, लेकिन ऐसे समय में स्वैच्छिक रक्तदाता आगे बढकर रक्तदान करते है और मरीजों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। उन्होने कहा कि रक्तदाता वास्तव में समाज के गुमनाम नायक है जिनकी निस्वार्थ सेवा अनगिनत परिवारो को नई आशा प्रदान करती है।

   इस दौरान समारोह मे नियमित रक्तदाताओ तथा रक्तदान शिविरो के सफल आयोजन में सहयोग देने वाली संस्थाओ को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उप प्रधानाचार्य डॉ रिचा गिरी, प्रमुख अधीक्षक डॉ सौरभ अग्रवाल, प्राक्टर डा० यशवंत राव, ब्लड ट्रांसफ्यूजन मेडिसन विभाग की नोडल अफसर डॉ लुबना खान, डा० नम्रता निगम, डा० निलिमा सचान, डा० मनीष यादव, एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियो की गरिमामयी उपपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन डा० नम्रता निगम, द्वारा किया गया।

40 डोनर व 22 समाजसेवी संस्थाएं हुई सम्मानित

ब्लड ट्रांसफ्यूजन मेडिसन विभाग की नोडल डॉ लुबना खान ने बताया कि विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर 22 समाजसेवी संथाओं एवं 40 समाजसेवी लोगो ने रक्तदान किया है। उनके रक्तदान करने से न केवल मरीज की जान बची बल्कि उनके परिवार को भी नया जीवन देने का कार्य किया गया है।