बलरामपुर: नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि सड़क के निर्माण को लेकर सपा लड़ेगी आर पार की लड़ाई

बलरामपुर: नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि सड़क के निर्माण को लेकर सपा लड़ेगी आर पार की लड़ाई

पचपेड़वा, बलरामपुर (भा.सं.)। उतरौला पचपेड़वा चंदनपुर मार्ग व अयोध्या धाम जाने वाले अन्य जिला मार्ग के अवशेष भाग का निर्माण न कराये जाने के विरोध में समाजवादी पार्टी द्वारा राम जानकी मंदिर के सामने गनेशपुर बाजार में शान्ति पूर्ण विशाल धरना प्रदर्शन जिलाध्यक्ष माणिक लाल कश्यप की अध्यक्षता में किया गया ।

 श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने कहा कि गनेशपुर पचपेड़वा चन्दनपुर मार्ग के निर्माण को लेकर दिशा की बैठक में रखा गया था और सवाल किया कि जनपद के अन्य सड़कों का निर्माण हो रहा है पचपेड़वा चंदनपुर जैतापुर सड़क क्यों नहीं बन रही है । केंद्र व राज्य सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि बलरामपुर के विधानसभा क्षेत्र गैसड़ी में सौतेला व्यवहार कर रही है जिसके चलते सड़क का निर्माण नहीं हो रहा है । यह सड़क क्षेत्र की अहम समस्या बनी हुई है इस समस्या को सदन तक पहुंचा कर निर्माण कार्य करवाने का काम करेंगे ।

  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने उद्धबोधन करते हुए कहा कि सत्ता के दबाव में आकर के परमिशन नहीं दिया गया इससे साफ जाहिर होता है कि लोकतंत्र की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने गैसड़ी विधायक राकेश कुमार यादव के उपस्थिति में महामहिम राज्यपाल महोदय उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन उप जिला अधिकारी तुलसीपुर राकेश कुमार जयंत को सौंपा है।

  ज्ञापन में कहा गया है कि विधानसभा क्षेत्र 292 गैसड़ी के ब्लॉक पचपेड़वा में अत्यंत महत्वपूर्ण सड़क जो उतरौला पचपेड़वा चन्दनपुर मार्ग जो अयोध्या धाम को जोड़ता है साथ ही साथ चंदनपुर अनुसूचित जनजाति बहुल क्षेत्र है जो नेपाल सीमा से सटा हुआ है धोबहा , गनवरिया , जैतापुर तक यह सड़क वर्तमान में जर्जर है एवं जीर्णशीर्ण है जो बड़े-बड़े गहरे गड्ढों में तब्दील हो गया है जनहित में सड़क का चौड़ीकरण होना आवश्यक है । सड़क ठीक न होने से प्रभु श्री राम के नगरी अयोध्या धाम एवं प्रयागराज जाने के लिए क्षेत्रवासियों व श्रद्धालुओं को बहुत बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है वहीं अनुसूचित जनजाति बाहुल क्षेत्र के लोग धर्म नगरी अयोध्या एवं संगम नगरी प्रयागराज नहीं पहुंच पाते हैं जिसका निर्माण होना महत्वपूर्ण है ।

  इस मौके पर माणिक लाल कश्यप , माता प्रसाद पांडे ,पूर्व विधायक मसूद अहमद , पूर्व विधायक रामसागर अकेला , पूर्व विधायक अनवर महमूद, ओंकार नाथ पटेल, नूरूल हसन खां, कौशर हुसैन, भानू त्रिपाठी, विक्रम यादव एडवोकेट,देवेन्द्र पांडेय, महबूब आलम खान, मोहम्मद समी चौधरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।