अयोध्या : 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन चित्रकला कार्यशाला का शुभारंभ 5 जून से

अयोध्या : 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन चित्रकला कार्यशाला का शुभारंभ 5 जून से

अयोध्या, अचल वार्ता। राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश (संस्कृति विभाग) एवं स्वदेश संस्थान, सागर कला भवन अयोध्या के संयुक्त तत्वावधान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन चित्रकला प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला का शुभारंभ 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सागर कला भवन, नाका चुंगी अयोध्या में होगा, जो 26 जून तक चलेगी।

   कार्यक्रम का संयोजन संस्थान के अध्यक्ष एस. बी. सागर प्रजापति द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में प्रशिक्षक के रूप में वीरेन्द्र कुमार, इमरान खान, प्रवीण कुमार तथा सहायक प्रशिक्षकों में कृपा शंकर गुप्ता, सुश्री आशा गुप्ता, प्रतिभा यादव, पवन कुमार एवं अरुण यादव छात्र-छात्राओं को उनकी अभिरुचि के अनुसार प्रशिक्षण देंगे।

   इस प्रशिक्षण शिविर में चित्रकला के साथ-साथ भित्ति चित्रण, लिप्पन आर्ट, रिलीफ डिजाइन, मूर्तिकला, मेंहदी डिजाइन, पर्यावरण संरक्षण आधारित कला एवं मानव जीवन से जुड़े विषयों पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रतिभागी वाटर कलर, ऑयल कलर, क्रेयान, पेंसिल स्केच, चारकोल, स्याही, ग्लास व अन्य माध्यमों से अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

   कार्यशाला में दो आयु वर्गों—10 से 17 वर्ष एवं 18 वर्ष से अधिक आयु के छात्र-छात्राओं एवं नवोदित कलाकारों को भाग लेने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में कला के प्रति रुचि जाग्रत करना, कला प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना एवं चित्रकला को कैरियर के रूप में विकसित करने के लिए प्रेरित करना है।

    कार्यशाला के समापन अवसर पर प्रतिभागियों की हस्तनिर्मित कलाकृतियों की तीन दिवसीय प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। साथ ही सभी प्रतिभागियों को राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

 इच्छुक प्रतिभागी हेल्पलाइन नंबर 8874478080 पर संपर्क कर या सागर कला भवन, अयोध्या में उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं।