लखीमपुर खीरी : CEIR पोर्टल से 17 गुमशुदा मोबाइल बरामद
लखीमपुर खीरी (भा.सं.) । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ ख्याति गर्ग द्वारा जनपद में गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) एवं क्षेत्राधिकारी निघासन के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना निघासन के कुशल नेतृत्व में गठित टीम द्वारा भारत सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर दर्ज कराई गई मोबाइल गुमशुदगी की शिकायतों पर त्वरित व कड़ा संज्ञान लेते हुए तकनीकी विश्लेषण तथा अथक प्रयासों के बल पर विभिन्न स्थानों से कुल 17 अदद खोए हुए कीमती मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता प्राप्त की गयी है।
बरामद किए गए इन सभी मोबाइलों की कुल अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹2,50,000 (दो लाख पचास हजार रुपये) है।
Bhartiya Samvad Desk 5