विश्व युवा कौशल दिवस’’ के अवसर पर आईटीआई भिनगा में रोजगार मेले का किया गया आयोजन

विश्व युवा कौशल दिवस’’ के अवसर पर आईटीआई भिनगा में रोजगार मेले का किया गया आयोजन

श्रावस्ती! प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जनपद में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देश पर आज ’’विश्व युवा कौशल दिवस’’ के अवसर पर रोजगार मेले का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, भिनगा में किया गया। रोजगार मेले में जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा एवं विधायक रामफेरन पाण्डेय द्वारा फीता काटकर शुभारम्भ किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार की जुड़ने हेतु प्रेरित किया गया और कौशल विकास व आई0टी0आई0 का कोर्स करने के उपरान्त रोजगार व स्वरोजगार के अवसर के बारे में युवाओं को बताया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक एवं मुख्य विकस अधिकारी शाहिद अहमद ने पी0एम0 विश्वकर्मा योजना से प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके प्रशिक्षणार्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया।

इस रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों क्रमशः वेदांश ट्रेडिंग कम्पनी, गीतांजलि मल्टी सर्विसेज, सनग्लो कम्युनिकेशन, बेसूर सैनिक कैन्टीन, हैरिटेज सॉइल देवभूमि उत्तराखण्ड, विजन इंडिया टेक, प्रेरणा फाउंडेशन, सिस्का एल0ई0डी0, एस0जी0एस0 बहराइच इत्यादि कम्पनियों व कुल 347 अभ्यर्थियों द्वारा मेले में पंजीकरण कराया गया। मेले में प्रतिभागी अभ्यर्थियों के सापेक्ष कुल 55 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार कर चयन किया गया।इस अवसर पर परियोजना निदेशक अजय कुमार सिंह, जिला समन्वयक/नोडल प्रधानाचार्य आई0टी0आई0 वी0के0 गुप्ता, एम0आई0एस0 मैनेजर कौशल विकास पीयूष कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक डी0डी0यू0जी0के0वाई स्वप्निल श्रीवास्तव इत्यादि कर्मचारी मौजूद रहें।