एसएसबी भिनगा द्वारा आयोजित इंटर सेक्टर फुटबॉल प्रतियोगिता में लखीमपुर खीरी की धमाकेदार जीत
भिनगा (श्रावस्ती) 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), भिनगा द्वारा आयोजित इंटर सेक्टर फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत मंगलवार को क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी लखीमपुर खीरी और क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी गोरखपुर के बीच पहला मुकाबला खेला गया। रोमांच से भरपूर इस मैच में लखीमपुर खीरी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोरखपुर को 4–1 से पराजित कर प्रतियोगिता में विजयी आगाज किया।कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण के मार्गदर्शन में आयोजित मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अनुशासन, टीम भावना और खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। मैच के दौरान तेज़ आक्रमण, सटीक पासिंग और मजबूत रक्षण ने दर्शकों को अंत तक रोमांचित बनाए रखा।मैच के दौरान अधिकारियों, जवानों और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। लखीमपुर खीरी की टीम ने पूरे मुकाबले में आक्रामक खेल दिखाते हुए गोरखपुर पर 4–1 की प्रभावी जीत दर्ज की।इस अवसर पर कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण ने विजेता एवं उपविजेता दोनों टीमों के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएँ जवानों में शारीरिक दक्षता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएँ देते हुए इसी उत्साह और खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
Journalist Muzammil Ahmad