आपसी रंजिश ने ली युवक की जान: 26 वर्षीय विशाल की पीट-पीटकर हत्या, पिता को फोन कर कहा— ‘विशाल को खत्म कर दिया’
सोनीपत( भा. सं)। जिले के राई क्षेत्र में शनिवार देर शाम आपसी रंजिश के चलते एक 26 वर्षीय युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान विशाल के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में मातम का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, विशाल पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि हमले के बाद आरोपियों ने मृतक के पिता को फोन कर कहा— “विशाल को खत्म कर दिया।” यह सुनते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, जहां विशाल की हालत गंभीर थी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने हत्या के पीछे पुरानी आपसी रंजिश का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
KOHARSUNIL