बलरामपुर : डीएम की अपील खरीफ फसल के दौरान उर्वरक वितरण हेतु नई एप आधारित व्यवस्था का लाभ उठाएं ।

बलरामपुर : डीएम की अपील खरीफ फसल के दौरान उर्वरक वितरण हेतु नई एप आधारित व्यवस्था का लाभ उठाएं ।

बलरामपुर (भा. सं) । जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त कृषक बंधुओं से अपील करते हुए कहा है कि खरीफ फसल के दौरान किसानों को सुगमतापूर्वक एवं पारदर्शी तरीके से उर्वरक उपलब्ध कराने हेतु जनपद में एप आधारित उर्वरक वितरण व्यवस्था लागू की गई है।

उन्होंने बताया कि सहकारी समितियों के सदस्य कृषकों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर मैसेज के माध्यम से उर्वरक वितरण की सूचना भेजी जा रही है। कृषक बंधु अपने मोबाइल पर प्राप्त होने वाले मैसेज को नियमित रूप से अवश्य देखें तथा उसी के अनुसार सहकारी समितियों से उर्वरक प्राप्त करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी किसान अपने खतौनी एवं रकबे का विवरण संबंधित सहकारी समिति के सचिव के माध्यम से सही रूप से फीड अवश्य करा लें, क्योंकि रकबे के अनुसार ही उर्वरक प्राप्त करने हेतु मैसेज भेजा जाएगा।

उन्होंने किसानों से अपील की कि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने हेतु समय रहते अपने अभिलेखों का सत्यापन करा लें तथा प्रशासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें। 

कमर खान/भा. सं.