बाराबंकी: म्यूजिक फायर ग्रुप की भव्य नृत्य प्रस्तुतियों ने देवा महोत्सव को बनाया यादगार

बाराबंकी: म्यूजिक फायर ग्रुप की भव्य नृत्य प्रस्तुतियों ने देवा महोत्सव को बनाया यादगार
बाराबंकी: म्यूजिक फायर ग्रुप की भव्य नृत्य प्रस्तुतियों ने देवा महोत्सव को बनाया यादगार

म्यूजिक फायर ग्रुप की भव्य नृत्य प्रस्तुतियों ने देवा महोत्सव को बनाया यादगार

बाराबंकी (भारतीय संवाद)। देवा महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर सोमवार की शाम म्यूजिक फायर ग्रुप ने विविध नृत्य शैलियों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। ममता सिंह के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत जोश और उमंग से भरे पंजाबी फोक डांस से हुई, जिसने उपस्थित दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद बॉलीवुड मेडले में आधुनिक और पारंपरिक गीतों का मनोरंजक संगम पेश किया गया। तीसरी प्रस्तुति कत्थक नृत्य थी, जो ‘राम कथा’ पर आधारित थी और भक्ति व भावनाओं का सुंदर समन्वय प्रस्तुत करती दिखी।

 कार्यक्रम का समापन सूफी थीम डांस ‘भर दो झोली या मोहम्मद’ से हुआ, जिसने अध्यात्म और शांति का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में अजय बिष्ट, सुधांशु मिश्रा, अविनाश सिंह, शिवम यादव, राहुल, शिवा, अंजली, दर्शिका, आस्था, पूजा और जिज्ञासा ने भाग लिया। म्यूजिक फायर ग्रुप की प्रस्तुतियों ने देवा महोत्सव के मंच पर एक यादगार सांस्कृतिक अनुभव प्रदान किया।

 इस अवसर पर मेला समिति के सचिव/एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह, नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार, आशुतोष उपाध्याय, सीओ संगम लाल आदि द्वारा प्रतिभागी कलाकारों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।