कानपुर: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में एनाटोमेनिया 2026 का हुआ आयोजन

कानपुर: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में एनाटोमेनिया 2026 का हुआ आयोजन

कानपुर(भा. सं.)। जी०एस०वी०एम० मेडिकल कालेज कानपुर द्वारा एनाटॉमी विभाग में एनाटोमेनिया - 2026 का आयोजन किया गया, जिसमें एम०बी०बी०एस० प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज प्रधानाचार्य प्रो.डॉ संजय काला के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभाग की विभागाध्यक्ष डा० सुनीति पाण्डेय तथा अन्य वरिष्ठ फैकल्टी डा० प्रमोद कुमार, डा० अलका नागर, डा० नीधि गुप्ता, डा० आरती, श्रीमती पूजा गौतम एवं मेडिकल कालेज में कार्यरत विभिन्न विभागों की फैकल्टी डा० चयनिका काला, डा० सीमा निगम, डा० नीना गुप्ता, डा० तनु मिड्‌ढा, डा० दिव्या द्विवेदी, डा० रूचि आदि भी उपस्थित रहीं।

छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए पोस्टर


एम०बी०बी०एस० छात्रों ने कार्यक्रम में पोस्टर मॉडल, मॉडल क्ले, पेंटिंग तथा क्विलिंग की प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।  इस अवसर पर एनाटॉमी क्विज  एवं क्लिनिकल कैसे प्रेजेंटेशन का आयोजन भी किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।