कानपुर: आवारा कुत्ते के हमले में घायल 4 वर्षीय मासूम की हैलट में सफल सर्जरी, बची आंखों की रोशनी
कानपुर ,(भा. सं) । फर्रूखाबाद निवासी 4 वर्षीय बालक अभय प्रताप सिंह को 3 अप्रैल 2026 की शाम अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान एक आवारा कुत्ते ने उस पर अचानक हिंसक हमला कर दिया।
इस दर्दनाक हमले में मासूम के चेहरे और दोनों पलकों पर कई गहरे और गंभीर घाव हो गए। परिजनों बालक को तुरंत स्थानीय डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, फर्रूखाबाद ले गए जहाँ उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। घावों की गंभीरता और नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए तत्काल लाला लाजपत राय (हैलेट) चिकित्सालय, कानपुर रेफर कर दिया।
सर्जरी विभागध्यक्ष डॉ आर.के.सिंह ने बताया कि 4 अप्रैल 2026 को परिजन बालक को लेकर हैलेट अस्पताल पहुंचे जहां उसे पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. श्रद्धा वर्मा की देखरेख में तुरंत भर्ती किया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. आर.के. सिंह ने बिना समय गंवाए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करायी और उसे रेबीज इम्युनोग्लोब्युलिन वैक्सीन दी गई।
उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों के डॉक्टरों ने मिलकर मासूम बच्चे का जटिल ऑपरेशन कर उसकी आंखे और चेहरे की बनावट को सुरक्षित किया गया। इस सफल ऑपरेशन में मुख्य भूमिका जेआर -3 डॉ सौम्या, डॉ सुरेश सहित नेत्र रोग विभाग व एनाथिसिया डॉ मीनाक्षी मौजूद रही। विभागध्यक्ष डॉ आर.के.सिंह ने पूरी टीम को इस जटिल सजैरी के लिए बधाई दी।
Bhartiya Samvad Desk 5