सोनीपत: गन्नौर में युवक ने फंदा लगाकर दी जान, आत्महत्या से पहले दोस्त को भेजा कथित वीडियो

सोनीपत: गन्नौर में युवक ने फंदा लगाकर दी जान, आत्महत्या से पहले दोस्त को भेजा कथित वीडियो
सोनीपत। गन्नौर क्षेत्र के गांव पीरगढ़ी निवासी 32 वर्षीय प्रदीप पोपल का शव  गांव बेगा से चंदौली जाने वाले रास्ते पर स्थित एक पीर के लैंटर में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही गन्नौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल, सोनीपत भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
घटना के बाद एक कथित वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्रदीप ने आत्महत्या से पहले यह वीडियो अपने एक दोस्त को भेजा था। वीडियो में उसका चेहरा दिखाई नहीं देता, लेकिन आवाज में वह यह कहता सुनाई देता है कि वह यह कदम अपनी मर्जी से उठा रहा है और इसके लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
जांच अधिकारी के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, कथित वीडियो और अन्य साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा रहा है ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
प्रदीप शादीशुदा था और एक पेट्रोल पंप पर नौकरी करता था। वह दो छोटे बच्चों का पिता था और अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी और उसी आधार