मिशन शक्ति टीम ने किया जागरूक

मिशन शक्ति टीम ने किया जागरूक

सिद्धार्थ नगर(भा. सं) । डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान" के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व बृजेश कुमार वर्मा क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 04.06.2026 थानाध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्र थाना पथरा बाजार जनपद सिद्धार्थनगर के निर्देशन मे थाना पथरा बाजार मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम पथरा बाजार की बालिकाओं/महिलाओं को नये कानून, साइबर अपराध सुरक्षा, कल्याणकारी योजनाओं व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरो के बारे में जागरूक किया गया तथा महिलाओं को खुद के साथ होने वाले अपराध से बचने के बारे मे जानकारी दी गयी ।

 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र (जहां पर अपनी समस्या को दर्ज करा सकती हैं) के बारे में जानकारी दी गई तथा मिशन शक्ति फेज 5.0 के विषय मे महिलाओं को महिला सम्वन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन- 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर, एवं नए कानून के बारे में जानकारी दी गई ।