कानपुर : ओवरलोडिंग और अवैध खनन पर बड़ा एक्शनः 84 वाहनों का चालान, 7 सीज, ₹6.47 लाख का जुर्माना

कानपुर : ओवरलोडिंग और अवैध खनन पर बड़ा एक्शनः 84 वाहनों का चालान, 7 सीज, ₹6.47 लाख का जुर्माना

कानपुर (भा. सं) । आरटीओ प्रवर्तन, पुलिस, राजस्व और खनन विभाग की संयुक्त टास्क फोर्स ने देर रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। आरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में चलाई गई इस संयुक्त कार्रवाई से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

  अभियान के दौरान ओवरलोडिंग, दोषपूर्ण नंबर प्लेट और अवैध खनन जैसे मामलों में कुल 84 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 7 वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में कुल 6.47 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। एअरटीओ विंध्यांचल गुप्ता ने बताया कि यह विशेष सघन अभियान शुक्रवार की शाम 8 बजे से रात 12 बजे के बीच चलाया गया। रात के अंधेरे में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के इस खेल को नाकाम करने की तैयारी में पूरा अमला जुटा रहा।

 उन्होंने कहा कि देर रात के समय ओवरलोडिंग का एक बड़ा खेल चलता है, जिसे पूरी तरह नाकाम करने के लिए यह संयुक्त अभियान शुरू किया गया है। यह कार्रवाई यहीं नहीं रुकेगी, बल्कि 15 जून, 2026 तक लगातार जारी रहेगी। इस बड़े ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए कई विभागों के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ जमीन पर उतरे थे।

 संयुक्त टीम में मुख्य रूप से एसडीएम (घाटमपुर), एसीपी (घाटमपुर), पीटीओ दीपक सिंह, जिला खनन अधिकारी, कानपुर नगर आसपास की सभी चौकियों के प्रभारी एवं भारी पुलिस बल।

हरि शंकर शर्मा/भा. सं.