कानपुर : स्वैच्छिक रक्तदाताओं को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज करेगा सम्मानित
कानपुर (भा. सं. )। रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदाताओं को सम्मानित करने हेतु रक्तकेन्द्र, जी०एस०वी०एम० मेडिकल कालेज में रविवार को सम्मान समारोह आयोजित कर रहा है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी, कानपुर नगर जितेन्द्र प्रताप सिंह, व विशिष्ट अतिथि डा० विपिन टाडा, सहायक पुलिस आयुक्त कानपुर नगर होगें। रक्तकेन्द्र जी०एस०वी०एम० मेडिकल कालेज, कानपुर द्वारा इस अवसर पर विशेष रूप से उन रक्तदाताओं का अभिनंदन किया जा रहा है जिन्होंने वर्षों से नियमित रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है।
ब्लड बैंक की नोडल अधिकारी डॉ लुबना खान ने बताया कि रक्तदान करने में तरनजीत सिंह एवं उनके परिवार को निरंतर एवं सर्वाधिक रक्तदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही अजय शंकर दीक्षित एवं डॉ० यशवंत राव सहित अन्य समर्पित स्वैच्छिक रक्तदाताओं को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। इन रक्तदाताओं ने अपने उदाहरण से समाज में रक्तदान की संस्कृति को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डॉ लुबना खान नोडल अधिकारी ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन ने अपने संदेश में कहा कि प्रदेश के कानपुर जिले में स्वैच्छिक रक्तदान शिविरो के आयोजन में सबसे आगे है।
इसी क्रम मे इंण्डियन रेडकास सोसाइटी, रामलाला आरोग्य घाम हास्पिटल, रावतपुर मे शनिवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया तथा रक्तकेन्द्र जी०एस०वी०एम० मेडिकल कालेज, कानपुर मे भी स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, प्रतिवर्ष 35000 से ज्यादा रक्त एकत्रित करता है तथा थैलिसिमिया, प्रसूता महिलाये, रोड एक्सीडेंट, लावारिस रोगियो आदि को बिना प्रतिस्थानी निशुल्क रक्त व रक्त प्लेटलेट्स उपलब्ध कराता है। प्राचार्य डॉ संजय काला ने अपने संदेश में कहा कि रक्तदाता समाज के वास्तविक नायक हैं। उनके अमूल्य योगदान के कारण अस्पतालों में भर्ती गंभीर मरीजों को समय पर जीवनरक्षक रक्त उपलब्ध हो पाता है। समाज के अधिकाधिक लोगों को नियमित रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए ताकि किसी भी मरीज को रक्त के अभाव का सामना न करना पड़े।
डा० रिचा गिरि, उप० प्रधानाचार्य ने रक्त की सतत उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रक्त केंद्र द्वारा आगामी पखवाड़े में विभिन्न संस्थानों एवं स्थलों पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। डा० रिचा गिरि, उप० प्रधानाचार्य ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविरो को बढावा देने के लिये सभी पात्र नागरिकों सामाजिक संगठनों शैक्षणिक संस्थानों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों से सक्रिय सहभागिता की अपील की है एवं नियमित रक्तदान न केवल समाज सेवा का श्रेष्ठ माध्यम है बल्कि रक्तदाता के लिए भी लाभकारी है।
रक्तदान से पूर्व स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है तथा यह प्रक्रिया पूर्णतः सुरक्षित एवं वैज्ञानिक मानकों के अनुरूप होती है। बी०भट्टाचार्या, कानपुर थैलिसिमिक्स , पुलिस कमिश्नरेट के साथ स्वैच्छिक रक्तदान शिविरो के आयोजनमे विशेष योगदान दिया है ।
हरि शंकर शर्मा/भा. सं.
Bhartiya Samvad Desk 5