गर्मियों में पेट की बीमारियों के लिए रामबाण है पुदीनारू डाबर पुदीन हरा ने शुरू किया श्वंडर हर्बश् अभियान

गर्मियों में पेट की बीमारियों के लिए रामबाण है पुदीनारू डाबर पुदीन हरा ने शुरू किया श्वंडर हर्बश् अभियान

कानपुर, (भा. सं)। आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के पारंपरिक लाभों को जन-जन तक पहुँचाने के अपने मिशन के तहत भारत की अग्रणी विज्ञान आधारित आयुर्वेद कंपनी, डाबर इंडिया लिमिटेड ने माल रोड स्थित श्ग्रांड गीत होटलश् में एक विशेष पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान कंपनी ने पुदीना को एक श्आश्चर्यजनक जड़ी-बूटीश् (वंडर हर्ब) के रूप में प्रतिष्ठित करने के अपने नए राष्ट्रव्यापी अभियान की जानकारी दी।

तेज गर्मी में पेट के लिए सुरक्षा कवच है पुदीना

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रसिद्ध आयुर्वेद फिजिशियन डा. एस. एस. गौरी ने बताया कि पुदीना एंटीऑक्सिडेंट्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है, जो तीव्र गर्मी के मौसम में मानव पेट के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। उन्होंने कहा पुदीना की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि 3,000 साल पुरानी है। इसमें मौजूद मेन्थॉल पाचन के लिए जरूरी एंजाइमों को सक्रिय करता है, पेट की मांसपेशियों को आराम देता है और अपचन, मरोड़, ऐंठन, अम्लता (एसिडिटी) व पेट फूलने जैसी समस्याओं को तुरंत शांत करता है। डा. गौरी ने विशेष रूप से उन लोगों को पुदीना के नियमित सेवन की सलाह दी है जो गर्मियों में लंबे समय तक धूप या बाहर रहते हैं और मौसमी बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं।

कठोर रसायनों के मुकाबले 100ः प्राकृतिक उपचार

आज बाजार में उपलब्ध कई एंटासिड्स में एल्यूमीनियम और मैग्नीशियम हाइड्रोक्साइड जैसे कठोर रसायन होते हैं, जिनका नियमित सेवन स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव डाल सकता है। इसके विपरीत, डाबर का 100 साल पुराना भरोसेमंद ब्रांड श्पुदीन हराश् पूरी तरह सुरक्षित और 100 प्रतिशत प्राकृतिक तत्वों से निर्मित है। यह कठोर रसायनों के बिना पेट की समस्याओं का प्राकृतिक समाधान देता है।

 पारंपरिक आयुर्वेद से आधुनिक स्वास्थ्य का प्रबंधन डाबर इंडिया लिमिटेड के मार्केटिंग डायरेक्टर श्रीराम पद्मनाभन ने कहा कि डाबर, देश की सबसे भरोसेमंद हेल्थकेयर कंपनी के रूप में दैनिक स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने के लिए पारंपरिक आयुर्वेद को आधुनिक रूप में उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पुदीन हरा कई गैस्ट्रिक विकारों के लिए एक अचूक और त्वरित समाधान है।