लोहिया भवन पर मनाई गई नामदेव जी की जयंती
अयोध्या,(भा. स.)। समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय लोहिया भवन पर दलितों पिछड़ों व शोषितों को जागृत करने वाले संत शिरोमणि नामदेव जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
आज समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय लोहिया भवन पर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व उपाध्यक्ष श्री चंद यादव के नेतृत्व में दलितों पिछड़ों शोषितों को जागृत करने वाले संत शिरोमणि नामदेव जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई इस मौके पर महानगर श्याम कृष्ण श्रीवास्तव उपाध्यक्ष श्री चंद यादव व महानगर कमेटी के पदाधिकारी और नेताओं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनको नमन किया इस मौके पर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा भगत नामदेव जी एक पूजनीय संत और भक्ति आंदोलन के आध्यात्मिक नेता थे जिनका जन्म 1270 में महाराष्ट्र मे हुआ था उनकी शिक्षाओं और भजनों को सिख गुरुग्रंथ साहिब में भी शामिल किया गया है जो उनके स्थाई प्रभाव को दर्शाता है।
महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया इस मौके पर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव उपाध्यक्ष श्री चंद यादव, प्रवक्ता राकेश यादव, प्रवीण राठौर, जगन्नाथ यादव, वीरेंद्र गौतम,जिला उपाध्यक्ष बलराम यादव, जेपी यादव,महिला महानगर अध्यक्ष अपर्णा जायसवाल, अंसार अहमद, अनिल मिश्रा,, अजय यादव, सूबेदार यादव, राजबली यादव, रत्नेश जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।
Bhartiya Samvad