काकोरी पेशाब कांड: सपा सांसद ने लगाए गंभीर आरोप, भाजपा-आरएसएस कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग

काकोरी पेशाब कांड: सपा सांसद ने लगाए गंभीर आरोप, भाजपा-आरएसएस कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग
प्रेस वार्ता करते सांसद अवधेश प्रसाद ( फोटो - भारतीय संवाद)

अयोध्या (भा .स.)। लखनऊ के काकोरी में एक दलित बुजुर्ग के साथ हुई अमानवीय घटना ने तूल पकड़ लिया है।अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने इस मामले में भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं।आरोप है कि दीपावली के दिन काकोरी में एक वृद्ध और बीमार दलित व्यक्ति मंदिर के चबूतरे पर बैठा था। खांसते समय मूत्र निकल जाने पर भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ताओं ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। सांसद अवधेश प्रसाद का आरोप है कि दलित के गले पर पैर रखकर उसे जबरन मूत्र पिलाया गया।

सांसद की प्रतिक्रिया

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने प्रेसवार्ता में कहा कि प्रदेश में दलितों पर अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना के विरोध में वह 16 नवंबर को शहीद ऊदा देवी पासी की पुण्यतिथि पर सत्याग्रह करेंगे।

अयोध्या दीपोत्सव में आमंत्रण न मिलने पर नाराजगी

अवधेश प्रसाद ने अयोध्या दीपोत्सव में आमंत्रण न मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें बुलाया गया होता तो वह नंगे पांव दौड़कर आते।

कार्रवाई की मांग

सपा सांसद ने मांग की है कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि वह पीड़ित परिवार के साथ हैं और उन्हें न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेंगे।