डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की दी बधाई
लखनऊ(भा. स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
उप मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह आत्मानुशासन का पर्व है, जिसमे लोग शुद्ध अन्तरूकरण से भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते है। छठ महापर्व संस्कृति, प्रकृति और सामाजिक एकता का प्रतिबिम्ब है। छठ के अवसर पर घाटों पर समाज का हर वर्ग एक साथ खड़ा होता है। यह दृश्य देश की सामाजिक एकता का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है। उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने भगवान भाष्कर से प्रदेश की प्रगति, सुख, समृद्धि शान्ति की प्रार्थना की है।
Bhartiya Samvad