सोनीपत रेलवे स्टेशन के ट्रेन नंबर-6 पर दोबारा शुरू हुआ निर्माण कार्य, यात्रियों को मिलेगी राहत

सोनीपत रेलवे स्टेशन के ट्रेन नंबर-6 पर दोबारा शुरू हुआ निर्माण कार्य, यात्रियों को मिलेगी राहत
सोनीपत। रेलवे स्टेशन के ट्रेन नंबर-6 पर लंबे समय से रुका हुआ निर्माण कार्य एक बार फिर शुरू हो गया है। इससे शहरवासियों और नियमित रेल यात्रियों में खुशी की लहर है, क्योंकि लोग काफी समय से इस कार्य के दोबारा शुरू होने का इंतजार कर रहे थे।
मौके पर निर्माण एजेंसी द्वारा सरियों की बाइंडिंग और शटरिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार प्लेटफॉर्म के पास एक विशेष रैंप तैयार किया जाएगा, जिसके माध्यम से नाले की सफाई करने वाली मशीन आसानी से नीचे उतर सकेगी। इससे रेलवे ट्रैक के आसपास सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकेगा।
गौरतलब है कि ट्रेन नंबर-6 के अधूरे कार्य को लेकर स्थानीय लोग लगातार सवाल उठा रहे थे और जल्द निर्माण शुरू करने की मांग कर रहे थे। अब निर्माण कार्य दोबारा शुरू होने से उम्मीद है कि इसे निर्धारित समय में पूरा कर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। रेलवे की ओर से कार्य में तेजी लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।