सीएम विंडो की ओवरड्यू शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तीन दिन के अंदर अपलोड करें संबंधित विभाग एटीआर - डीसी नेहा सिंह*  

सीएम विंडो की ओवरड्यू शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तीन दिन के अंदर अपलोड करें संबंधित विभाग एटीआर - डीसी नेहा सिंह*   
सोनीपत( भा. सं.)। उपायुक्त नेहा सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम विंडो पर आने वाली प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसका समाधान प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें ताकि शिकायतकर्ता को समस्या से निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों के निवारण को लेकर अगर किसी अधिकारी द्वारा लापरवाही की गई, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
सीमए विंडों की शिकायतों की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को मानव संसाधान विकास (एचआरडी) केे आयुक्त एवं सचिव, फुल चंद मीणा ने विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ बैठक की और उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दिए। वीसी पश्चात उपायुक्त नेहा सिंह की अध्यक्षता में जिला के सभी विभागाध्यक्षों के साथ सीएम विंडों की शिकायतों को लेकर एक गहन समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त ने जिन-जिन विभागों की शिकायतें लंबित है, उन सभी शिकायतों की एक-एक करके समीक्षा की व संबंधित अधिकारी को दिशा-निर्देश दिए। 
बैठक के दौरान डीडीपीओ, तहसीलदार, बीडीपीओ, एलडीएम, यूएलबी व अन्य सभी संबंधित विभागों को उनकी लंबित शिकायतों को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वो आगामी तीन दिन के अंदर सभी ओवरड्यू शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए एमिनेंट पर्सन के साइन पश्चात पोर्टल पर एटीआर अपलोड करें। अन्यथा संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित बीडीपीओ को निर्देश दिए कि वो 14 जुलाई तक अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वो आपसी समन्वय के साथ कार्य करे, जिससे शिकायतों का निवारण जल्द से जल्द किया जा सके। सभी अधिकारी अन्य विभाग में आगामी कार्यवाही के लिए लिखने के पश्चात निश्चिंत न बैठे, शिकायत की समय-समय पर अन्य विभाग के अधिकारी के साथ समीक्षा करते रहे। जिससे समयबद्ध व पारदर्शी तरीके से शिकायत का निवारण हो सकें।     
इस अवसर पर सीटीएम सिमरन, एमडी शुगर मिल डाॅ. अनमोल, एसीपी राजदीप मोर, डीडीपीओ मनीष मलिक, सीएमओ डाॅ. अनुराधा जैन, डीएसओ मनोज कुमार, डीटीपी नीलम शर्मा, तहसीलदार कीर्ति व अन्य सभी विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।